जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर डेनिस उर्फ नरेश बावरिया की मंगलवार को जयपुर के SMS हॉस्पिटल में मौत हो गई। रविवार रात मालसारिया गैंग के बदमाशों ने उसे स्कॉर्पियो से किडनैप किया, कैंपर में डालकर बुरी तरह पीटा और रास्ते में अधमरा कर फेंक दिया था।
घटना झुंझुनूं के कोतवाली थाना इलाके के चूरू बाईपास पर हुई थी। मौके पर पुलिस ने घायल डेनिस को BDK हॉस्पिटल और बाद में SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि अपहरण में दो कैंपर गाड़ियों में कुल 8-10 हथियारबंद बदमाश शामिल थे। ट्रैकिंग के दौरान एक कैंपर अजीतगढ़ गांव के पास ट्रॉले से टकरा गई, जिसमें बदमाश बाबूलाल मुकुंदगढ़ और विनोद मीणा की मौत हो गई और तीन घायल हुए।
जांच में यह भी सामने आया कि दीपक मालसारिया गैंग और हिस्ट्रीशीटर मंदीप उर्फ मदिया इस घटना में शामिल थे। डेनिस की रैकी पीरू सिंह स्कूल के पास पटाखों की अस्थाई दुकान से करवाई गई थी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डेनिस के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे, जिनमें मारपीट, रंगदारी, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन मामले शामिल थे।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि डेनिस की हत्या पुरानी रंजिश और गैंगवार का परिणाम है। आरोपी बदमाशों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
