कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सोमवार देर रात ट्रांसपोर्ट व्यापारी के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बदमाशों ने पहले व्यापारी के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और फिर उसे जबरन अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
अपहृत व्यापारी की पहचान खेमजी मोटर्स के मालिक भीम सिंह शेखावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात 8 से 10 बदमाश गाड़ियों में सवार होकर हाईवे पर डेंटल कॉलेज के पास स्थित खेमजी मोटर्स के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और इसके बाद भीम सिंह को गर्दन पकड़कर जबरन अपने साथ ले गए। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
कोटपूतली डीएसपी राजेंद्र बुरडक ने बताया कि बदमाश व्यापारी को हरियाणा की तरफ ले गए थे, जिस पर तुरंत हरियाणा पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर अपहरणकर्ताओं का पीछा किया। देर रात पुलिस टीम ने व्यापारी को हरियाणा के बावल के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और मामले की जांच जारी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
