गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। आरोपी तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था, जिस पर जासूसी का शक जताया जा रहा है।
गश्त के दौरान पकड़ा गया घुसपैठिया
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 8 बजे BSF की 72वीं बटालियन के जवान नाचना सेक्टर में गश्त कर रहे थे। हल्के कोहरे के बीच जवानों ने सीमा पार से एक युवक को भारतीय क्षेत्र की ओर आते देखा। सतर्कता बरतते हुए जवानों ने तुरंत घेराबंदी की और जैसे ही संदिग्ध युवक तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ, उसे हिरासत में ले लिया गया।
पाकिस्तान के सरगोधा का रहने वाला
‘ऑपरेशन अलर्ट’ के तहत पकड़े गए युवक को नजदीकी बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) पर ले जाया गया, जहां प्राथमिक पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम इशरत (35) पुत्र राणा मोहम्मद असलम बताया। उसने खुद को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का निवासी बताया है। शुरुआती पूछताछ में वह डरा हुआ और घबराया हुआ नजर आया।
बार-बार बदल रहा बयान, बढ़ा शक
BSF सूत्रों के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके पास से कोई हथियार, नक्शा या आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद नहीं हुए। हालांकि पूछताछ के दौरान उसका व्यवहार संदिग्ध पाया गया और वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा। इसी वजह से उस पर जासूसी की आशंका जताई जा रही है।
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत घुसपैठिए का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि उसकी मानसिक स्थिति की पुष्टि हो सके। फिलहाल BSF, खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर उससे संयुक्त पूछताछ (Joint Interrogation) कर रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे नाचना थाना पुलिस को सौंपा जाएगा।
अत्यंत संवेदनशील है नाचना सेक्टर
जैसलमेर का नाचना क्षेत्र सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं और सर्दियों में घना कोहरा दृश्यता को काफी कम कर देता है। ऐसे में पाकिस्तान के सरगोधा जैसे संवेदनशील इलाके से किसी व्यक्ति का इस सेक्टर तक पहुंचना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
गणतंत्र दिवस से पहले इस घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
