आंध्र प्रदेश से राजस्थान आ रहे बिजनेसमैन की पत्नी और बेटी चलती ट्रेन से गिर गई। रात को पति उठा तो दोनों नजर नहीं आई। ट्रेन में तलाश करने पर भी जानकारी नहीं मिली ने तो पति ने सोचा मां-बेटी किसी स्टेशन पर नीचे उतरी और उनकी ट्रेन छूट गई।
रायचूर स्टेशन पर बिजनेसमैन अपने 9 साल के बेटे को लेकर उतरा और जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बिजनेसमैन बेटे और 2 भाइयों के साथ 3 दिन तक पत्नी-बेटी को अलग-अलग स्टेशनों पर ढूंढता रहा।
इन लोगों ने कई किलोमीटर तक पटरियों पर पैदल चलकर भी दोनों को ढूंढा। 13 अक्टूबर की शाम को कर्नाटक के रायचूर जिले से करीब 90 किलोमीटर दूर यादगिरी और नालवर स्टेशन के बीच पटरियों के पास मां-बेटी के शव मिले।
रेलवे पटरियों के पास पशु चराने आए बच्चों ने झाड़ियों में मां-बेटी के शव देखे तो जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने पहचान के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए तो बिजनेसमैन को पता चला कि उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है।
शादी में शामिल होने राजस्थान आ रहा था पूरा परिवार
जालोर के रामसीन थाना इलाके के बासड़ा-धनजी गांव निवासी मांगीलाल देवासी (35) का आंध्र प्रदेश के अनंतपुर शहर में मोबाइल एसेसरीज का होलसेल और रिटेल व्यापार है। 22 नवंबर को मांगीलाल के साले की शादी है। इसमें शामिल होने के लिए वह पत्नी पुष्पा देवी (32), बेटे धर्मेंद्र (9) और बेटी रवीना (5) के साथ जालोर आ रहे थे।
वे 9 नवंबर को रात 8:30 बजे अनंतपुर से अहमदाबाद तक चलने वाली ट्रेन (गाड़ी संख्या 22690) से रवाना हुए थे। रात करीब 10 बजे खाना खाकर पूरा परिवार अपनी सीटों पर सो गया। करीब 11:30 बजे ट्रेन कर्नाटक के रायचूर जिले से 90 किलोमीटर दूर यादगिरी और नालवर के बीच चल रही थी। इस दौरान बेटी रवीना को बाथरूम के लिए पुष्पा देवी साथ लेकर गईं।
बाथरूम के बाहर नल पर हाथ धोते समय फर्श पर पानी के कारण रवीना का पैर फिसल गया। रवीना को बचाने के चक्कर पुष्पा भी फिसल गई। कोच का गेट खुला होने के कारण दोनों ट्रेन से गिर गईं और उनकी मौत हो गई।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
