राजस्थान कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों के साथ ही एक नया प्रयोग शुरू किया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को तीन महीने की प्रोबेशन अवधि पर तैनात किया जाएगा, जिसके दौरान उनकी परफॉर्मेंस का मूल्यांकन AICC द्वारा गठित विशेष समिति करेगी।
संगठन सृजन अभियान के तहत पैनल तैयार
यह पहल 'संगठन सृजन अभियान' का हिस्सा है। राजस्थान में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने संभावित जिलाध्यक्षों पर फीडबैक इकट्ठा किया और 48 संगठनात्मक जिलों के लिए छह-छह नामों का पैनल तैयार कर AICC को भेजा। पैनल में तीन प्राथमिक और तीन आरक्षित वर्ग (SC, ST, अल्पसंख्यक या महिला) के उम्मीदवार शामिल हैं। बारां और झालवाड़ उपचुनावों के कारण फिलहाल इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं।
आज पैनल पर दिल्ली में चर्चा
पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट अंतिम रूप दे चुके हैं। शुक्रवार को पैनल पर दिल्ली में AICC महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, सांसद शशिकांत सेंथिल, और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ बैठक होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विपक्षी नेता टीकाराम जूली, और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत व सचिन पायलट भी शामिल होंगे।
खरा नहीं उतरे तो तीन महीने में बदलाव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि नए फॉर्मेट के तहत जिलाध्यक्ष को विशिष्ट जिम्मेदारियां दी जाएंगी। यदि तीन महीने में प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं हुआ, तो उन्हें बदल दिया जाएगा। यह कदम संगठन को मजबूत करने और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
फीडबैक प्रक्रिया विवादों में
हालांकि यह प्रक्रिया विवादों से अछूती नहीं रही। कई जिलों में गुटबाजी, नियम उल्लंघन, तीखी बहस और यहां तक कि मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। अजमेर में पोस्टर विवाद, जालोर, करौली, डूंगरपुर और कोटा में गहलोत-पायलट खेमों के बीच टकराव ने पार्टी के अंदरूनी तनाव को उजागर किया।
इस प्रक्रिया ने एक ओर नई ऊर्जा लाने का प्रयास किया, वहीं पुराने अंतर्विरोधों और राजनीतिक समीकरणों को भी सामने ला दिया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
