घने कोहरे के कारण उदयपुर–चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। भादसोड़ा थाना क्षेत्र में सिक्स लेन पुलिया पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में से एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया।
भादसोड़ा थाने के एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि उदयपुर निवासी प्रवीण जाट (20) अपने दोस्तों ध्रुव सुथार (20) और सौम्य सालवी (18) के साथ कार से चित्तौड़गढ़ आ रहा था। कार को ध्रुव सुथार चला रहा था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे नरधारी गांव के पास सिक्स लेन पुलिया पर घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाईवे पर खिलौने की तरह बिखर गई। कार का इंजन निकलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा और वाहन करीब 100 मीटर आगे जाकर रुका। हादसे में ध्रुव सुथार और सौम्य सालवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण जाट गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के समय जोरदार धमाका हुआ, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका।
घायल प्रवीण जाट को नेशनल हाईवे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर भादसोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजन उदयपुर से रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
