राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 177 मिमी बारिश दौसा जिले में दर्ज की गई। इस तेज बरसात का सबसे बड़ा असर लालसोट क्षेत्र के नालावास बांध पर पड़ा। ग्रामीणों की मेहनत और करीब 50 लाख रुपये की लागत से बना यह कच्चा बांध सोमवार रात मूसलाधार बारिश का दबाव नहीं झेल पाया और टूट गया। लाखों लीटर पानी बह जाने से किसानों की उम्मीदें चकनाचूर हो गईं।
जन सहयोग से बनाया था कच्चा बांध
ग्रामीणों ने जल संकट और गिरते भूजल स्तर से राहत पाने के लिए अपने स्तर पर जन सहयोग से यह बांध तैयार किया था। इसकी लंबाई करीब 250 फीट और ऊंचाई लगभग 35 फीट थी। बांध के पूरी तरह भर जाने के बाद किसानों को भरोसा था कि अब आसपास के गांवों में जलस्तर सुधरेगा और पानी की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन तेज बारिश और झिलमिली बांध के ओवरफ्लो होने से नालावास बांध पर दबाव लगातार बढ़ता गया और सोमवार देर रात यह टूट गया।
झिलमिली और रानोली बांध से बढ़ा दबाव
जानकारी के अनुसार, झिलमिली बांध में लगातार पानी की चादर चलने के कारण रानोली बांध पूरी तरह भर गया था। यह अतिरिक्त पानी नालावास के कच्चे बांध में पहुंचा। इसके बाद रात को हुई जोरदार बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी। पानी की तेज आवक से बांध की पाल दबाव सह नहीं सकी और टूटकर बह गई। बांध का पानी बहकर सुमेल गांव के पक्के बांध तक पहुंचा और वहां से ओवरफ्लो होकर मोरेल नदी में चला गया।
किसानों के सपनों पर भारी बारिश का प्रहार
ग्रामीणों का कहना है कि नालावास बांध केवल पानी का स्रोत नहीं था बल्कि उनकी मेहनत और सपनों का प्रतीक था। इस बांध से एक दर्जन गांवों में जलस्तर बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी। किसानों को विश्वास था कि यह कच्चा बांध उनके खेतों और भविष्य को संवार देगा। लेकिन तेज बारिश और बांध के टूटने से उनकी सारी उम्मीदें मिट्टी में मिल गईं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
