राजस्थान में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप में लौट आया है। राज्य के 27 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें जोधपुर प्रमुखता से शामिल है। रविवार रात से ही जोधपुर में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है।
जोधपुर जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार (1 सितंबर) के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। आदेश में कहा गया कि सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।
शहर में जलभराव की स्थिति
बारिश के चलते सरदारपुरा चौपासनी रोड, नेहरू पार्क, चांदपोल, सूरसागर और शास्त्री नगर जैसे इलाकों में पानी भर गया है। मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर भी जलभराव होने से मरीजों और परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अन्य जिलों में भी बारिश का कहर
हनुमानगढ़, झुंझुनू और टोंक में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। सीकर, अलवर, करौली, जालोर और झालावाड़ में बीते 24 घंटे में 5 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सवाई माधोपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 सदस्य झुलस गए। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में भी बिजली गिरने से एक युवक की जान चली गई। सिरोही जिले की बनास नदी में नहाने गए 5 युवक पानी के तेज बहाव में फंस गए। राहत की बात यह रही कि 4 युवकों को बचा लिया गया, जबकि एक युवक बह गया, जिसकी तलाश जारी है। उधर श्रीगंगानगर में सड़कों पर जलभराव के चलते सड़कें नदी जैसी नजर आ रही हैं। कई वाहन पानी में फंस गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
