जयपुर के द्रव्यवती प्रोजेक्ट को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर, जेडीसी और नगर निगम आयुक्त के तय समय पर नहीं पहुंचने से माहौल गरमा गया। बीजेपी सांसदों और विधायकों ने अफसरों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जताते हुए ब्यूरोक्रेसी के रवैये पर सवाल उठाए।
जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। गोपाल शर्मा ने कहा कि अफसरों को द्रव्यवती नदी से नहीं, बल्कि ‘द्रव्य’ (पैसे) से मतलब है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है सभी वरिष्ठ अधिकारी एक साथ छुट्टी पर चले गए हैं।
बैठक शुरू होने के करीब एक घंटे बाद कलेक्टर संदेश नायक पहुंचे, जबकि जेडीसी और नगर निगम आयुक्त की जगह जूनियर अधिकारियों को भेजा गया। इस पर सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि द्रव्यवती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर जिम्मेदार अधिकारियों का अनुपस्थित रहना गंभीरता की कमी को दर्शाता है। उन्होंने विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई तक की चेतावनी दी।
जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने भी अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले को लोकसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक बुलाकर स्वयं उपस्थित नहीं होना जनप्रतिनिधियों का अपमान है।
गौरतलब है कि विधायक गोपाल शर्मा पहले भी अधिकारियों की कार्यशैली और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कई बार विकास कार्यों में मनमानी के आरोप भी लगाए हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
