अजमेर जिले के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मानपुरा गांव से बहने वाली ऐतिहासिक रूपा (रूपन) नदी इस बार के अच्छे मानसून की वजह से लगभग 50 वर्षों बाद पूरी तरह जल से भर गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय निवासी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को अपने पैतृक गांव मानपुरा पहुँचकर ग्रामीणों के साथ नदी तट पर पूजा-अर्चना की और इस प्राकृतिक चमत्कार को ईश्वर की कृपा और समृद्धि का प्रतीक बताया। इस मौके पर आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे।
चौधरी ने कहा, “रूपा नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि हमारे लोकजीवन और परंपराओं की जीवनरेखा है। इसे दशकों बाद भरे हुए देखना आस्था, आनंद और प्रकृति के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।”रूपा नदी का उद्गम स्थल अजमेर के कायड़ क्षेत्र के फूलसागर तालाब में है। यह मानपुरा, सलेमाबाद और रूपनगढ़ से होती हुई सांभर झील में समाहित होती है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, पिछले 50 वर्षों में यह नदी सूखी पड़ी थी, और अब इसके पुनः प्रवाहित होने को वे प्राकृतिक आशीर्वाद और अच्छे समय का संकेत मान रहे हैं। पूरे इलाके में नदी के बहाव को लेकर हर्ष और उल्लास का माहौल है। स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा, कीर्तन और भजन के साथ ग्रामीणों ने नदी का स्वागत किया। कई जगह जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर जागरूकता संदेश भी दिए गए।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
