राजस्थान में भारतीय सेना की ओर से अलवर के ईटाराणा में गौरव समारोह में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया, शहीद नायकों के परिवारों और हमारे पूर्व सैनिकों की ओर से किए गए अद्वितीय बलिदानों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में लगभग 64 वीर नारियों की उपस्थिति रही जिन्हें बैटल एक्स डिवीजन के परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष गौरीका बजाज ने सम्मानित किया। गौरव समारोह में लगभग 145 पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया, जिन्हें उनके अदम्य साहस और निरंतर सेवा के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया। गौरव समारोह में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को उनके मुद्दों और चिंताओं को उठाने का एक मंच भी प्रदान किया गया। स्थानीय इकाइयों ने उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए शिकायत निवारण स्टॉल भी लगाए गए।
इस समारोह में बैटल एक्स डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एच एस बजाज ने भाग लिया और इन महिलाओं द्वारा दिखाए गए साहस और धैर्य के प्रति गहरी कृतज्ञता को सम्मान व्यक्त किया। अपने संबोधन में मेजर जनरल एच एस बजाज ने परिवारों की ओर से किए गए बलिदानों के महत्व को रेखांकित किया व उन्होंने कहा आज हम एक साथ खड़े होकर उन बहादुर महिलाओं की ओर से किए गए अद्वितीय बलिदानों को स्वीकार करने और सम्मानित करने के लिए एकत्र हुए हैं। जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने सैनिक स्टार पुरस्कार भी प्रस्तुत किया, जो उन पूर्व सैनिकों को सम्मानित करता है जिन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा जारी रखी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
