पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर मानसून का कहर शुरू होने जा रहा है, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अजमेर समेत लगभग 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है क्योंकि पिछली बार इसी बारिश के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे
बीते 24 घंटे के मौसम का हाल
इसके साथ ही अगर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है, इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई है 21 तारीख से फिर से मानसून सक्रिय होने के कारण 23 अगस्त को राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश अजमेर के नसीराबाद में लगभग 89 मिमी दर्ज की गई है लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को फिलहाल उमस से राहत मिली है लेकिन इसके कारण राज्य में सबसे ज्यादा तापमान सीकर के फतेहपुर में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
पूर्वी राजस्थान में 5-6 दिन भारी बारिश का अलर्ट
आपको बता दें कि शुक्रवार से एक कम दबाव का क्षेत्र कर्नाटक गोवा तट से लगती अरब सागर की खाड़ी में स्थित है और दूसरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में स्थित है इसके कारण शुक्रवार से मानसून की ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है इसके कारण पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है अगले 5-6 दिनों तक पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है जिसमें भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम भारी बारिश हो सकती है अगले 5-6 दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 25-26 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
