एशिया कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जयपुर की सड़कों पर देर रात जबरदस्त उत्सव का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाते नजर आए। टीम इंडिया की जीत पर समर्थकों ने ढोल बजाए और जोरदार आतिशबाज़ी की। लोगों का कहना था कि टीम इंडिया ने उन्हें दीपावली से पहले ही दीपावली का तोहफा दे दिया।
राजापार्क के मुख्य चौराहों और बाजारों में भारत माता के जयकारे लगे और देशभक्ति का संदेश फैलाया गया। समर्थकों ने झंडे लहराते हुए एक सुर में कहा:
"टीम इंडिया ने दीपावली से पहले ही देशवासियों को दीपावली जैसा तोहफा दे दिया।"
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा "ऑपरेशन एशिया कप"
यह मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का संग्राम भी था। भारत-पाक के बीच यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला आधिकारिक क्रिकेट मुकाबला था। इस कारण सोशल मीडिया पर लोग इसे "ऑपरेशन एशिया कप" और "ऑपरेशन जीत" के नाम से जोड़कर मीम्स और हैशटैग्स के जरिए जश्न मना रहे हैं। एक समर्थक ने कहा:
"चाहे मैदान युद्ध का हो या क्रिकेट का, जीत हमेशा भारत की ही होती है।"
ऑपरेशन एशिया कप सफल
कई समर्थक इस मैच को "ऑपरेशन एशिया कप" का नाम दे रहे हैं। मैच के बाद जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतरे समर्थकों का कहना था कि इस मुकाबले में भारत के लिए जीत ही एकमात्र विकल्प था।
समर्थकों ने तिलक वर्मा के प्रदर्शन की भी तारीफ की, कहा कि उन्होंने भारत के माथे पर जीत का तिलक लगाया। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच यह तीसरा मुकाबला था, जिसे भारत ने शानदार तरीके से जीतकर अपने फैंस को खुश किया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
