मोहनगढ़ मंडी में दीपावली की रात व्यापारी और उसके मुनीम की दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार छह दिन तक चली जांच और 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी व्यापारी की ऑल्टो कार और नगदी लेकर फरार हो गया था। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और CCTV रिकॉर्डिंग के आधार पर उसकी गतिविधियों को ट्रैक करते हुए विशेष जांच दल (SIT) ने उसे दबोच लिया।
क्या था मामला
20 अक्टूबर की रात बीकानेर के व्यापारी मदनलाल सारस्वत (45) और उनके मुनीम रेवंतराम (38) की दुकान में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खून के धब्बे, जूतों के निशान और टायरों के मार्क्स जैसे साक्ष्य जुटाए और 600 किलोमीटर के दायरे में CCTV फुटेज खंगाली।
एक सफेद ऑल्टो कार वारदात की रात मंडी से निकलते देखी गई। जांच में यह कार व्यापारी के नाम पर पंजीकृत मिली। फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग से पुलिस आरोपी तक पहुंची और आखिरकार उसे सिरसा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से ऑल्टो कार, नकदी और खून के धब्बों वाले कपड़े बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन और निर्माण कार्य से जुड़ा विवाद कारण बना। व्यापारी ने कुछ पंजाब के मजदूरों को निर्माण का ठेका दिया था, लेकिन काम पसंद न आने पर ठेका रद्द कर दिया गया। भुगतान विवाद के चलते ही हत्या की साजिश रची गई बताई जा रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
