जयपुर के अजमेर रोड पर सोमवार सुबह तीन वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई, भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई और उसमें सवार ड्राइवर व क्लीनर जिंदा जल गए। वहीं एक दूध का टैंकर पुलिया पर लटक गया। यह एक्सीडेंट सुबह लगभग 5 बजे बगरू पुलिया पर हुआ था। सूचना मिलते ही दमकल और बगरू थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू किया। दुर्घटना में ट्रेलर और दूध टैंकर के ड्राइवर भी घायल हुए हैं, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एक्सीडेंट के बाद जिंदा जले लोगों को सुबह 9 बजे तक केबिन से बाहर नहीं निकाला जा सका, केबिन गर्म होने के कारण शव निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। मौके पर पहुंचे बगरू थाने के डीओ उदयसिंह ने बताया की हादसे की सूचना सुबह लगभग 5 बजे थाने पर फोन के जरिए मिली। पुलिया से नीचे उतरने के दौरान दूध टैंकर, ईंट से भरा ट्रक और अन्य ट्रॉला में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गई व स्थानीय लोगों ने बताया कि केबिन में दो लोग चिल्ला रहे थे, आग विकराल होने पर कोई नजदीक नहीं गया। दूध का टैंकर पुलिया से नीचे लटक गया, उसके ड्राइवर व क्लीनर घायल हुए हैं। डीओ उदयसिंह ने बताया की ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया था। उसमें बैठे ड्राइवर व क्लीनर और दस्तावेज भी पूरी तरह जल गए। ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी आरटीओ को भेजी गई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
