राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी शहर में शुक्रवार रात कमलेश ज्वेलर्स की शॉप में हुई डकैती और हत्या के विरोध में व्यापारियों ने सेंट्रल मार्केट की सड़कों को जाम कर दिया है शनिवार सुबह से बाजार में स्थित सभी दुकान बंद हैं और व्यापारी सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं उनका साफ कहना है कि जब तक पांचों नकाबपोश बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक यह धरना जारी रहेगा और सेंट्रल मार्केट की एक भी दुकान को नहीं खोला जाएगा
मैं आपके साथ बैठूंगा
व्यापारियों को समझाने और सड़क पर लगे जमा को खुलवाने के लिए भिवाड़ी एसपी खुद मौके पर पहुंचीं और उन्होंने समझाइश की कोशिश की मगर बात नहीं बन सकी, इसके बाद तिजारा विधायक महंत बालक नाथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने धरना दे रहे व्यापारियों से बातचीत करके उन्हें समझाने की कोशिश की बीजेपी विधायक ने व्यापारियों से कहा जो हुआ गलत हुआ इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी मैं आपके साथ हूं सब अपने लोग हैं, अपनी ही सड़क है, मैं भी आपके साथ बैठूंगा मगर यहां बैठने से अपने लोगों को ही परेशानी होगी इसीलिए मैं आपसे विनती करूंगा की धरना समाप्त करें
हम व्यापारी हैं शांति चाहते हैं, हमने लड़ना नहीं है
व्यापारियों ने महंत बालकनाथ की सभी बातों को सुनकर नकार दिया, धरने पर बैठे लोगों ने विधायक से कहा की हम सभी ने चुनाव में बीजेपी को वोट देकर आपको जिताया है आज उन्हीं में एक व्यापारी की सरेआम गोलीमारकर हत्या हुई है हम सभी व्यापारी चैन से रोटी खाना चाहते हैं, हमें लड़ाई नहीं करनी है हमारा मत साफ है जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी धरना जारी रहेगा और कोई दुकान नहीं खुलेगी ये सुनकर विधायक बोले कि इसमें कांग्रेस, बीजेपी जैसा कुछ नहीं है मैं आपके साथ खड़ा हूं यहां धरना देने से अपने लोगों को ही समस्या होगी
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
