ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं ज्वेलर का भाई गाेली लगने से गंभीर घायल हो गया और बदमाशों से मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वारदात खैरथल-तिजारा में शुक्रवार देर शाम लगभग 7:30 बजे भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में हुई है। मामले का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें ज्वेलर और बदमाश आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने बताया हैं कि घटना कमलेश ज्वेलर्स शोरूम पर हुई, शोरूम पर एक कार आकर रुकी और कार लगभग से पांच युवक नीचे उतरे और शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम में घुसते ही ज्वेलर जय सिंह व उसके भाई मधुसूदन और बेटे वैभव को पिस्टल दिखाई और ज्वेलरी लूटने लगे। ज्वेलरी लूटते देखकर तीनों ने विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गए, गार्ड अजान सिंह और रामनरेश भी वहां आ गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर गोलियां चला दीं, गोली जयसिंह और मधुसुदन के लग गई और मारपीट में वैभव समेत तीन अन्य घायल हो गए। मौका देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए, घायल जयसिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया व मधुसूदन की हालत गंभीर बनी हुई है।
भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया की शोरूम पर लगभग पांच लोग सफेद कलर की स्विफ्ट गाड़ी से आए थे, बदमाश गाड़ी से उतरते हैं, और शोरूम के अंदर घुस जाते हैं। और फिर ज्वेलर जय सिंह व उसके भाई मधुसूदन को पिस्टल दिखा कर ज्वेलरी लूटने लगते हैं और बाद में फायरिंग करते हैं बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई गई है। एसपी ने बताया की बदमाश कितनी ज्वेलरी ले गए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है और कितने राउंड फायरिंग हुई है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
