SMS हॉस्पिटल में सोमवार को एक युवक का तीन घंटे लंबा ऑपरेशन कर पेट, आंत और खाने की नली में फंसी घड़ी, नट-बोल्ट, रबर, कंचा और लोहे के टुकड़े निकाले गए।
जानकारी के अनुसार, नागौर के 34 वर्षीय युवक ने कुछ दिन पहले नट-बोल्ट निगल लिए थे। बाद में उसने घड़ी निगल ली, जो उसकी आहार नली में फंस गई, जिससे वह खाना नहीं खा पा रहा था और उल्टी तथा पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
एंडोस्कोपी असफल, VATS पद्धति से सर्जरी सफल
SMS हॉस्पिटल की जनरल सर्जरी यूनिट की हेड डॉ. शालू गुप्ता ने बताया कि पहले एंडोस्कोपी से फंसी घड़ी निकालने की दो बार कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद वीडियो असिस्टेड थोरेसिस सर्जरी (VATS) पद्धति अपनाई गई। मरीज की छाती के आसपास 3-4 छोटे छेद किए गए, कैमरा और दूरबीन डालकर पूरी जांच की गई।
सर्जरी के दौरान पता चला कि घड़ी खाने की नली में फंसी हुई थी, जबकि बड़ी आंत में नट-बोल्ट और लोहे के टुकड़े थे। डॉक्टरों ने पेट में छोटा चीरा लगाकर सभी वस्तुएं निकाल लीं।
युवक की हालत और आपातकालीन इलाज
डॉ. गुप्ता ने बताया कि परिजन 9 अक्टूबर को युवक को इमरजेंसी में लेकर आए। ऑपरेशन सफल रहा और अब युवक की हालत स्थिर है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
