बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां लव अफेयर के चलते एक शादीशुदा युवक और नाबालिग लड़की ने पानी के टैंक (टांके) में कूदकर सुसाइड का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दोनों को नीचे गिरते देख तुरंत बाहर निकाला, लेकिन नाबालिग लड़की की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई।
2 दिन से घर से थे गायब
सूचना पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग का शव चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दोनों पिछले दो दिनों से घर से लापता थे, जिसके चलते परिजन भी चिंता में थे।
टांके पर संदिग्ध हालत में बैठे दिखे
पुलिस के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले एक व्यक्ति ने युवक और नाबालिग लड़की को टांके पर संदिग्ध हालात में बैठे देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों और दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना देने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों ने अचानक टैंक में छलांग लगा दी।
लड़की मृत घोषित, युवक बाड़मेर रेफर
ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को बाहर निकालकर चौहटन हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रेम प्रसंग की बात सामने आई
चौहटन डीएसपी जेठाराम के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना सामने आया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक शादीशुदा, दो बेटियों का पिता
जानकारी के अनुसार, युवक शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां हैं। वह मजदूरी करता है और सोमवार को घर से निकला था, लेकिन मंगलवार को भी वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि युवक और नाबालिग लड़की मंगलवार को पूरे दिन साथ थे। बुधवार सुबह दोनों युवक के घर से लगभग 600 मीटर दूर खेत में बने टांके पर बैठे हुए देखे गए थे।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
