राजस्थान के बीकानेर जिले का छोटा सा गांव ढींगसरी इन दिनों अपनी बेटियों की वजह से देशभर में पहचान बना रहा है। कभी बकरियां चराने और घर-खेत के कामों तक सीमित रहने वाली गांव की बच्चियां आज फुटबॉल मैदान में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
वर्ल्ड फुटबॉल डे के मौके पर सामने आई इस प्रेरणादायक कहानी में गांव की बेटी मुन्नी भांभू सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं। साधारण परिवार से आने वाली मुन्नी आज भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की मुख्य गोलकीपर हैं और चीन में आयोजित एशियन कप क्वालिफायर में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वे 27 साल बाद राजस्थान से भारतीय महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं।
इस बदलाव के पीछे फुटबॉल कोच विक्रम सिंह राजवी का बड़ा योगदान रहा। साल 2020 में उन्होंने गांव के लड़कों को ट्रेनिंग देना शुरू किया, लेकिन रुचि नहीं मिलने पर लड़कियों को मैदान में उतारने का फैसला किया। शुरुआत में गांव वालों ने बेटियों को खेलने भेजने से इनकार कर दिया। यहां तक कि लड़कियों के शॉर्ट्स पहनकर खेलने का भी विरोध हुआ। इसके बाद विक्रम सिंह ने परिवारों को समझाया और अपनी पत्नी समेत घर की महिलाओं को भी मैदान में बैठाया, तब जाकर लोगों का भरोसा बढ़ा।
गांव की बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए विक्रम सिंह ने अपनी 15 बीघा पुश्तैनी जमीन तक बेच दी। उस पैसे से गांव में फुटबॉल मैदान और सुविधाएं तैयार करवाईं। आज ढींगसरी में करीब 100 लड़कियां हॉस्टल में रहकर फुटबॉल की ट्रेनिंग ले रही हैं।
साल 2024 में राजस्थान की लड़कियों ने 60 साल बाद नेशनल फुटबॉल ट्रॉफी जीती, जिसमें ढींगसरी गांव की 12 बेटियां शामिल थीं। अब यह गांव बेटियों की खेल प्रतिभा और बदलती सामाजिक सोच की मिसाल बन चुका है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
