स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए सेवन वंडर्स को तोड़ने की कार्रवाई रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार रात से ताजमहल की संरचना ध्वस्त करने का काम शुरू किया गया, जबकि पेरिस का एफिल टावर लोहे से बना होने के कारण अपेक्षा से अधिक समय ले रहा है। प्रशासन ने इसे छह हिस्सों में काटकर हटाने की योजना बनाई है, जिनमें से चार हिस्से हटा दिए गए हैं। अब केवल शेष दो हिस्सों पर काम जारी है।
इससे पहले पहले दिन रोम का कोलोसियम, दूसरे दिन मिस्र के पिरामिड, अमेरिका का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और ब्राजील का क्राइस्ट द रिडीमर हटाए गए थे। तीसरे दिन ताजमहल को गिराया गया और एफिल टावर पर कार्रवाई तेज की गई। अब केवल पीसा की झुकी हुई मीनार को गिराना शेष है।
गौरतलब है कि इन सातों अजूबों का निर्माण वर्ष 2022 में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका उद्घाटन किया था। ये संरचनाएं अजमेर के आनंद सागर वेटलैंड क्षेत्र में बनी थीं। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें वेटलैंड क्षेत्र में अवैध निर्माण मानते हुए हटाने के आदेश दिए, जिसके बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र था, लेकिन अदालत के आदेश पर प्रशासन को इसे हटाना पड़ा। वहीं, कई लोग इसे सार्वजनिक धन की बर्बादी मान रहे हैं। एडीए ने बताया कि कार्रवाई पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और जल्द ही पीसा की मीनार भी ध्वस्त कर दी जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
