• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 05, 2025

    सड़क पर अफरा-तफरी! मजिस्ट्रेट की मल्टी में ब्लैक कोबरा, तुरंत रेस्क्यू किया गया

    कोटा के नयापुरा इलाके की न्याय विहार कॉलोनी स्थित मजिस्ट्रेट की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में देर रात हड़कंप मच गया, जब पार्किंग एरिया में करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप दिखाई दिया। यह पार्किंग रोजाना बच्चों के खेलने और लोगों के आने-जाने का क्षेत्र है, इसलिए इसकी उपस्थिति ने खलबली मचा दी।

    ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने तुरंत मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट ने स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया। गोविंद शर्मा ने बताया कि कोबरा काफी आक्रामक अवस्था में था और गाड़ियों के बीच छिपा हुआ था। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे।

    गोविंद शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में पहली बार इतना जहरीला ब्लैक कोबरा देखा गया है। उन्होंने वन विभाग को सूचित कर सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories