यह साड़ी रन सुबह 6:30 बजे सेवन वंडर्स से शुरू होकर नाग-नागिन मंदिर, सत्येश्वर मंदिर, लक्की बुर्ज, जैन दिवाकर, जयपुर गोल्डन, गीता भवन और ज्वाला तोप होते हुए करीब 9 बजे फिर सेवन वंडर्स पर समाप्त हुई।
कोटा फिटनेस एंड रनर्स फाउंडेशन के निदेशक अमित चतुर्वेदी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है।
इस दौड़ में 4 साल की बच्ची से लेकर 76 साल की बुजुर्ग महिला तक शामिल रहीं। छात्राएं, डॉक्टर, इंजीनियर और गृहिणियां—हर वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। खास बात यह रही कि कुछ महिलाएं अपने एक-एक साल के बच्चों को गोद में लेकर भी दौड़ीं, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
आयोजन समिति के डॉ. विक्रांत माथुर और घनश्याम मुंदड़ा ने बताया कि रन पूरी करने वाली हर महिला को रिफ्रेशमेंट और उपहार दिए गए। पूरे रूट पर म्यूजिक, ढोल-नगाड़े और पेयजल की समुचित व्यवस्था रही।
इस साड़ी रन के जरिए 1 मार्च को होने वाली ‘पिंक रन’ का प्रोमो भी किया गया, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को विशेष छूट दी गई। आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों और फिटनेस एक्सपर्ट्स की भी मौजूदगी रही।
यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए यह संदेश छोड़ गया कि फिटनेस और संस्कृति साथ-साथ चल सकती हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
