• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 27, 2026

    सादुलपुर में ATM लूट की वारदात, CCTV कैमरों को स्प्रे से किया ब्लैकआउट

    चूरू जिले के सादुलपुर में बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर करीब 4 लाख रुपए चोरी कर लिए। वारदात अंबेडकर सर्किल के पास हिसार रोड स्थित हिताची कंपनी के एटीएम पर हुई।

    बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद गैस कटर से एटीएम का निचला हिस्सा काटकर नकदी से भरे दराज निकाल लिए।

    एटीएम संचालक नवनीत कुमार जांगिड़ ने बताया कि रात करीब 11 बजे एटीएम बंद कर घर गए थे। सुबह करीब 8 बजे लौटने पर एटीएम टूटा मिला और नकदी गायब थी।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories