• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 21, 2026

    सास-ससुर बूढ़े, बच्चा विकलांग... महिला की गुहार पर CM ने लिया बड़ा फैसला

     

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुड़ादा गांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक महिला की परेशानी सुनते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत उसके पति का ट्रांसफर बांसवाड़ा कर दिया। वहीं चिकित्सा विभाग के एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे APO करने के निर्देश भी दिए।

    मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा 6 बजे गांव भ्रमण पर निकले और ग्रामीणों के साथ खाट पर बैठकर चाय पी। उन्होंने पानी, बिजली, सड़क और सरकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी की समस्या बताते हुए एनीकट निर्माण की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को डीपीआर तैयार कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इसी दौरान बांसवाड़ा शहर की एक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पति हेमेंद्र कलाल PHED विभाग में सहायक अभियंता हैं और डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में पदस्थापित हैं। महिला ने कहा कि घर में बुजुर्ग सास-ससुर अस्थमा से पीड़ित हैं और उसका बच्चा गंभीर मानसिक बीमारी व विकलांगता से जूझ रहा है। परिवार की स्थिति को देखते हुए उसने पति का ट्रांसफर पास में कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए और कुछ ही घंटों में ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए।

    वहीं कुशलगढ़ के सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने पूर्व BCMO डॉ. गिरीश भामोर के खिलाफ शिकायत दी। कर्मचारियों ने उन पर गड़बड़ियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने डॉक्टर को APO करने के निर्देश दिए।

    Tags :
    Share :

    Top Stories