राजस्थान के भरतपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक सरकारी कर्मचारी ने भरतपुर कलेक्टर के नाम से फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर करीब 15 बेरोजगार युवकों से 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। ठगी का खुलासा तब हुआ, जब युवक ज्वाइनिंग के लिए संबंधित विभागों में पहुंचे और आदेश फर्जी पाए गए।
पीड़ित युवकों का आरोप है कि झुंझुनूं जिला अस्पताल में सहायक रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत सोनू कुमार मीणा ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी फिलहाल प्रोबेशन पीरियड पर है। युवकों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे दिए थे।
कलेक्टर और डायरेक्टर के नाम से फर्जी आदेश
आरोप है कि आरोपी ने भरतपुर कलेक्टर और चिकित्सा विभाग के डायरेक्टर राकेश कुमार शर्मा के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कराए। इन आदेशों में सीएमएचओ भरतपुर और एसजेपी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर संविदा पर नियुक्ति और वेतन भुगतान के निर्देश तक दर्शाए गए थे।
ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तो खुली पोल
पीड़ित लोकेंद्र मीणा ने बताया कि पहले 5–10 दिन में ज्वाइनिंग लेटर मिलने का भरोसा दिया गया। बाद में कलेक्टर और डायरेक्टर के नाम से आदेश भेजे गए, लेकिन जब वे विभाग पहुंचे तो पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया।
आरोपी का दावा—मैंने पैसे नहीं लिए
वहीं आरोपी सोनू कुमार मीणा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने किसी से नौकरी के नाम पर पैसे नहीं लिए हैं और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
पुलिस में शिकायत, जांच शुरू
पीड़ितों ने मामले की शिकायत भरतपुर कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। घटना को लेकर भरतपुर, अलवर से लेकर झुंझुनूं तक चिकित्सा विभाग में चर्चा है। कलेक्टर कार्यालय का कहना है कि अभी तक औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ितों को उम्मीद है कि जल्द ही ठगी की रकम की बरामदगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
