बांसवाड़ा में पिता से मिली जमीन को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि जमीन अपने नाम कराने के दबाव को लेकर हुए झगड़े के दौरान पति ने सरिए से हमला कर पत्नी का सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने डिटेन कर लिया।
वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के नबीपुरा इलाके में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई। मृतका की पहचान इतरी मईड़ा (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इतरी के पिता ने शादी के समय उसे एक बीघा जमीन गिफ्ट में दी थी, जो उसके नाम थी। पति सूरज मईड़ा (35) लंबे समय से जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
गुरुवार सुबह भी जमीन के नामांतरण को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। उस समय इतरी घर में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान गुस्से में आए सूरज ने घर में रखा सरिया उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि इतरी खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी। आरोपी पत्नी को तड़पता छोड़कर फरार हो गया।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और आरोपी के बड़े भाई गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को ऑटोरिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति सूरज को डिटेन कर लिया गया है। मृतका का शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, मृतका और आरोपी के तीन बेटे हैं। आरोपी सूरज पेंट और पुताई का काम करता है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
