• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 12, 2025

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अजमेर के 7 अजूबों पर चला बुलडोजर, 12 करोड़ के निर्माण पर लगा विराम

    अजमेर के आनासागर वेटलैंड एरिया में बने सेवन वंडर्स को आज से तोड़ा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है।

    कोर्ट ने छह महीने पहले इसे हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद केवल एक प्रतिमा को हटाकर नीचे रखा गया था। इन्हें तोड़ने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर निकाला था, लेकिन केवल एक ही कंपनी ने बोली लगाई थी।

    कोर्ट में दिए हलफनामे में जिला प्रशासन ने इन्हें 17 सितंबर तक तोड़ने की जानकारी दी थी। डेडलाइन से पहले इन्हें तोड़ने की शुरुआत हुई है।

    इनका निर्माण करीब 12 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2022 में इनका उद्घाटन किया था।

    सबसे पहले बीजेपी के पूर्व पार्षद ने लगाई थी याचिका

    आनासागर के आस-पास वेटलैंड खत्म करने और मास्टर प्लान की अवहेलना को लेकर अशोक मलिक (पूर्व पार्षद, बीजेपी) ने 11 मार्च 2023 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में रिट लगाई थी।

    11 अगस्त 2023 को एनजीटी की भोपाल बेंच ने अपने आदेश में सेवन वंडर्स पार्क, पटेल स्टेडियम, गांधी स्मृति उद्यान और झील के चारों ओर बने फूड कोर्ट को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।

    Tags :
    Share :

    Top Stories