अजमेर में जयपुर रोड पर जिला न्यायालय के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर वकीलों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। अधिवक्ताओं ने सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले को सुलझाने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी को बातचीत के लिए बुलाया गया।
बातचीत के दौरान कुछ अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और पुलिस की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। आरोप है कि गुस्साए वकीलों ने अधिकारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने किसी तरह अधिकारी को अधिवक्ताओं के बीच से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और प्रशिक्षु आईपीएस अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत कर हालात को शांत कराया। अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद करीब ढाई घंटे बाद कोर्ट के बाहर लगाया गया जाम खोल दिया गया।
अजमेर जिला बार एसोसिएशन के सचिव रूपेंद्र परिहार ने बताया कि जिला न्यायालय का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है और वहां नियमित रूप से कामकाज चल रहा है। वकीलों और पक्षकारों को पुराने भवन से नए भवन तक आने-जाने के लिए जयपुर रोड पार करनी पड़ती है। हाईवे होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पूर्व में कई वकील और पक्षकार सड़क पार करते समय घायल हो चुके हैं और शुक्रवार को भी एक वकील वाहन की चपेट में आ गया था।
बार एसोसिएशन ने मांग की कि नए कोर्ट भवन के सामने तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि हादसों को रोका जा सके। सचिव ने बताया कि अधिकारियों ने करीब दो घंटे में स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर रास्ता खोल दिया गया। वहीं, अधिकारी से मारपीट के आरोपों पर बार एसोसिएशन ने दावा किया है कि किसी भी वकील ने जानबूझकर मारपीट नहीं की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
