राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि देश के नागरिकों को राष्ट्र की भावना के अनुरूप आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा—“आपने यह भी सुना होगा कि जब क्रिकेट में पाकिस्तान जीतता है, तो यहां पटाखे फूटते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए, यह राष्ट्र की संकल्पना के विपरीत है।”
राज्यपाल ने कहा कि किसी देश का सच्चा नागरिक वही है जो अपने राष्ट्र की भावना, संस्कृति और परंपराओं का आदर करे। उन्होंने कहा—“एक देश का खाना और दूसरे देश का गाना, वह देश का सच्चा नागरिक नहीं बन सकता।”
बागडे ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अखबारों में पढ़ा है कि “माननीय सोनिया गांधी ने कई सालों तक नागरिकता नहीं ली, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम आ गया।” उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि नागरिकता और राष्ट्रीय निष्ठा पर स्पष्टता जरूरी है।
बांसवाड़ा में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ हिंदू एकेडमीशियंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में एक चेतना” विषयक संगोष्ठी में राज्यपाल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास और संस्कृति अक्षुण्ण हैं। उन्होंने कहा—“हमारा धर्म, हमारी संस्कृति और परंपरा इतनी मजबूत है कि कोई उसे मिटा नहीं सकता। धर्म पर कोई आंख उठाकर देखेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
बागडे ने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि “इजराइल ने इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास से अपना देश बनाया। तीनों ओर शत्रु राष्ट्र हैं, फिर भी वे नहीं डरते।” उन्होंने कहा कि भारत को भी इसी आत्मबल के साथ अपनी संस्कृति और मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
