उदयपुर में स्कूली वाहनों और ऑटो चालकों की हड़ताल का व्यापक असर बुधवार को शहर में साफ दिखाई दिया। हड़ताल के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने के लिए अपने निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कई छात्रों ने वाहन उपलब्ध नहीं होने पर स्कूल अवकाश करना ही बेहतर समझा। हड़ताल कितने दिन चलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना तय माना जा रहा है।
कुछ दिनों से स्कूली ऑटो और वैन चालकों पर की जा रही चालानी कार्रवाई से वाहन चालकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही थी। इसी विरोध के चलते शहर की विभिन्न ऑटो यूनियनों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार शाम सुखाड़िया सर्कल पर मेवाड़ ऑटो यूनियन, इंडियन ऑटो रिक्शा चालक श्रमिक यूनियन, लेक सिटी ऑटो यूनियन, एकता ऑटो चालक यूनियन, उदयपुर ऑटो टैक्सी यूनियन और उदयपुर बाल वाहिनी संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक हुई।
बैठक में आरोप लगाया गया कि प्रशासन स्कूली वैन और ऑटो चालकों के चालान इसलिए काट रहा है ताकि केवल बाल वाहिनियों को ही स्कूल बच्चों को लाने-ले जाने की अनुमति मिले। वहीं ऑटो और वैन चालकों का कहना है कि वे कई वर्षों से यह सेवा दे रहे हैं और अचानक चालान की कार्रवाई उनके रोज़गार पर संकट खड़ा कर रही है।
चालकों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्कूली वाहनों के साथ “न्याय” नहीं होता और उन्हें उचित श्रेणी में शामिल नहीं किया जाता, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। इसके चलते बुधवार से शहर के लगभग सभी स्कूलों में ऑटो और वैन सेवाएं ठप रहीं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
