केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बार फिर आगरा की संस्था ‘CBSE Board School Games Welfare Society (CBSEWSO)’ को फर्जी करार देते हुए स्कूलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि इस सोसाइटी का CBSE से कोई संबंध या मान्यता नहीं है।
CBSE के सचिव हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि फर्म, सोसाइटी और चिट्स रजिस्ट्रार, आगरा ने 5 दिसंबर 2025 को इस सोसाइटी का पंजीकरण रद्द कर दिया है। संस्था पर बिना अनुमति “CBSE” नाम का अवैध और भ्रामक उपयोग करने का आरोप है।
स्कूलों को सख्त निर्देश: इस सोसाइटी के कार्यक्रमों से दूर रहें
बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि इस सोसाइटी द्वारा किए गए किसी भी संचार, गतिविधि, प्रतियोगिता या दावे को अवैध माना जाए।
स्कूलों को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि वे इस संस्था द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रमों, गतिविधियों या इवेंट्स में छात्रों को भाग न लेने दें और न ही किसी प्रकार का समर्थन या प्रायोजन दें।
CBSE ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर स्कूल आधिकारिक माध्यमों से बोर्ड से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पहले भी जारी हो चुकी है चेतावनी
CBSE ने इस सोसाइटी को लेकर 2023 और 2024 में भी चेतावनी नोटिफिकेशन जारी किए थे, लेकिन संस्था द्वारा CBSE नाम का दुरुपयोग जारी रहने पर बोर्ड ने एक बार फिर सख्त निर्देश जारी किए हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
