डीग जिले के कामां थाना इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पंचायत समिति सदस्य और बिजनेसमैन साहुन के 10 साल के बेटे दानिश की स्कूल बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सुबह करीब 8 बजे एमसीएल स्कूल की बस दानिश और उसकी बहनों को लेने गांव पहुंची। बस में बैठने के बाद जैसे ही वह अपनी बहन सदक के पास वाली सीट पर जाने लगा, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। परिजन उसे पहले पास के डॉक्टर और फिर कामां अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दानिश के ताऊ महमूद ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी उसे चक्कर आए थे और इलाज चला था। उन्होंने दावा किया कि इस बार उसे हार्ट अटैक आया। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम से ही लग सकता था, लेकिन परिवार शव का पोस्टमॉर्टम करवाए बिना घर ले गया।
दानिश तीसरी कक्षा का छात्र था और परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अचानक मौत से घर में मातम पसरा है और गांव में लोगों की भीड़ उमड़ आई।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
