फिल्म जगत से जुड़ी एक बड़ी और सनसनीखेज खबर बीकानेर से सामने आई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली एफआईआर दर्ज की गई है। भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शन्स, प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
“Love & War” की शूटिंग से जुड़ा है मामला
बीछवाल थाने में दर्ज यह मामला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म “Love & War” की शूटिंग से जुड़ा है। एफआईआर में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और संगठित षड्यंत्र जैसे संगीन आरोप शामिल किए गए हैं। यह शिकायत राधा फिल्म्स एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और लाइन प्रोड्यूसर प्रतीक राज माथुर ने दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि फिल्म के प्रोडक्शन में नियुक्ति प्रक्रिया और सुरक्षा इंतज़ाम को लेकर धोखाधड़ी की गई है।
दुर्व्यवहार और धमकी का एफआईआर में जिक्र
आरोप है कि फिल्म “Love & War” की शूटिंग के दौरान नियुक्ति और सुरक्षा इंतज़ाम को लेकर धोखा किया गया। इसके अलावा 17 अगस्त 2025 को निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार और धमकी देने की घटना का भी ज़िक्र एफआईआर में दर्ज है।
फिलहाल भंसाली या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि राजस्थान में भंसाली लंबे समय बाद शूटिंग करने आए थे। इससे पहले उनकी फिल्म “पद्मावत” की शूटिंग को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था। अब एक बार फिर संजय लीला भंसाली और उनकी टीम राजस्थान में विवादों में घिर गए हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
