प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत रविवार को राजस्थान में बीजेपी कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी संगठन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ईवी, साइकिल, कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन या संभव हो तो पैदल पहुंचने की अपील की थी, ताकि वैश्विक संकट के समय ईंधन बचत और किफायत का संदेश दिया जा सके।
हालांकि, प्रदेश बीजेपी कार्यालय में अधिकांश पदाधिकारी और नेता अपनी निजी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से ही पहुंचे। केवल एक पदाधिकारी को छोड़कर किसी ने भी कार पूलिंग का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं कोई भी नेता साइकिल, बस या पैदल कार्यालय पहुंचता नजर नहीं आया।
प्रदेश पदाधिकारियों में महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, अजीत मांडन, पूर्व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति खंडेलवाल, जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ सहित कई नेता अपनी-अपनी गाड़ियों से कार्यालय पहुंचे।
वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ईवी वाहन से कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री मुकेश दाधीच कार पूलिंग कर कार्यालय पहुंचे।
गौरतलब है कि प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने पहले ही कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की थी कि वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ईंधन बचत और किफायत का संदेश देने के लिए वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करें। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा संगठन के कार्यालय ऊर्जा और ईंधन की खपत में 50 प्रतिशत तक बचत का लक्ष्य लेकर काम करेंगे।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
