• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 25, 2025

    RCA की आईडी से BCCI को ई-मेल, संगठन के काले कारनामों का खुलासा करने का दावा

    राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में फर्जी मेल आईडी से BCCI को भेजे गए ई-मेल का मामला और गंभीर हो गया है। 18 अक्टूबर को भेजे गए मेल में संगठन में अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और काले कारनामों का खुलासा करने का दावा किया गया था। इस मेल ने RCA प्रशासन और एडहॉक कमेटी में खलबली मचा दी और BCCI ने भी RCA से जवाब मांगा।

    एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने घटना के अगले दिन RCA ऑफिस जाकर जांच की। संदेह के दायरे में आए कर्मचारियों के कंप्यूटर कॉन्फ्रेंस हॉल में रखे गए और ऑफिस को सील कर दिया गया ताकि कोई सिस्टम से छेड़छाड़ न कर सके।

    हालांकि, जब शुक्रवार को ताले खोले गए, तो पता चला कि कॉन्फ्रेंस हॉल में रखे कंप्यूटर की हार्डडिस्क को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया था। कन्वीनर के अनुसार, किसी ने खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर हार्डडिस्क को पानी डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

    इस घटना ने RCA की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कन्वीनर ने कहा कि BCCI को फर्जी मेल भेजने वाले की तलाश जारी है और जल्द ही दोषी सामने आएंगे। फिलहाल RCA प्रशासन ने पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी है और जांच निजी स्तर पर चल रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories