जयपुर के करधनी थाना इलाके में एक युवती की जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने मिलने के बहाने युवती को बुलाया और धोखे से उसे जहर खिला दिया। मृतका पर झुंझुनूं में दर्ज रेप केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था और इसके लिए उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।
भाई ने दर्ज कराई हत्या की FIR
करधनी थाने में मृतका के भाई ने रविवार को आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, मृतका 25 वर्षीय युवती मूल रूप से झुंझुनूं की रहने वाली थी, जो 13 अक्टूबर 2025 को नौकरी के सिलसिले में जयपुर आई थी।
एसएमएस अस्पताल पहुंचने पर हुआ खुलासा
भाई ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे उसकी बहन का फोन आया, जिसमें उसने तुरंत एसएमएस हॉस्पिटल आने को कहा। अस्पताल पहुंचने पर युवती भर्ती मिली और उसके पास ही गांव का रहने वाला आरोपी युवक भी मौजूद था। पूछताछ करने पर आरोपी ने दावा किया कि युवती ने ही उसे कॉल कर मिलने बुलाया था।
धोखे से जहर खिलाने की बात आई सामने
भाई के अनुसार, युवती की हालत बिगड़ने पर जहर खाने की आशंका हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे धोखे से जहर खिला दिया था। इलाज के दौरान 15 अक्टूबर की सुबह करीब 4:30 बजे युवती की मौत हो गई।
रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप
परिजनों का आरोप है कि आरोपी का मृतका के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। इन वीडियो के जरिए आरोपी कई दिनों तक युवती को ब्लैकमेल कर देहशोषण करता रहा।
धमकियों के बीच दर्ज हुआ था रेप केस
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने झुंझुनूं में आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और युवती को जान से मारने व बदनाम करने की धमकियां दे रहा था।
फिलहाल करधनी थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
