• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 29, 2025

    रणथंभौर में प्रियंका गांधी, सुरक्षा के विशेष इंतजाम के बीच टाइगर सफारी का आनंद लेंगी

    कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह रणथंभौर पहुंचीं। टूरिज्म सीजन की शुरुआत 1 अक्टूबर से होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही यहां नामी हस्तियों के दौरे का सिलसिला शुरू हो गया है।

    सड़क मार्ग से पहुंची प्रियंका गांधी
    प्रियंका गांधी का काफिला सड़क मार्ग से रणथंभौर स्थित पांच सितारा होटल शेर बाग पहुंचा। होटल में उन्हें राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसपीजी के निर्देशन में किए गए।

    3-4 दिन का दौरा और टाइगर सफारी
    बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगले तीन-चार दिन रणथंभौर में ही ठहरी रहेंगी। इस दौरान वह रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी करेंगी और बाघ-बाघिन सहित अन्य वन्यजीवों की स्वछंद अठखेलियां देखेंगी।

    रणथंभौर से गहरा लगाव
    प्रियंका गांधी को रणथंभौर खासा पसंद है। वे हर साल 2-3 बार यहां आती हैं और 2022 में अपना जन्मदिन भी यहीं सेलिब्रेट कर चुकी हैं। उनका वन, वन्यजीव और पर्यावरण से विशेष लगाव है, जो उनके इस निजी दौरे में दिखाई देता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories