• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 28, 2026

    रेलवे का बड़ा फैसला, भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन नारनौल में रुकेगी 2 मिनट

     

    गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के लोगों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 29 मई से संचालित होगी और नारनौल स्टेशन पर भी इसका ठहराव रहेगा। इससे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09257 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 29 मई से 26 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन दोपहर 2:20 बजे भावनगर टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन शनिवार सुबह 7:44 बजे नारनौल पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 7:46 बजे रवाना होकर 10:55 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

    वहीं, गाड़ी संख्या 09258 शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 मई से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन दोपहर 1:15 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर 3:09 बजे नारनौल पहुंचेगी और 3:11 बजे आगे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 8:50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल है।

    यह स्पेशल ट्रेन भावनगर, बोटाद, अहमदाबाद क्षेत्र, आबूरोड, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे को उम्मीद है कि गर्मी की छुट्टियों में गुजरात और दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विशेष रेलसेवा से काफी सुविधा मिलेगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories