• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 08, 2025

    रेल हादसे से उत्तर-पश्चिम रेलवे की बड़ी लाइनों पर असर, फुलेरा-रेवाड़ी मार्ग बंद

    सीकर जिले के श्रीमाधोपुर न्यू रेलवे स्टेशन यार्ड के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। फुलेरा से रेवाड़ी जा रही मालगाड़ी के 36 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया। हादसा रात करीब सवा 11 बजे हुआ, जिसमें कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए।

    सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम जारी है। रींगस स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने बताया कि रेल यातायात पूरी तरह से बहाल करने में 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है। फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों को रोक दिया गया है या डायवर्ट किया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी में कुल 58 वैगन थे, जिनमें से 16 डिब्बों में पंजाब सरकार के नाम से चावल के कट्टे लदे हुए थे। हादसे के बाद सैकड़ों चावल के कट्टे ट्रैक के किनारे बिखर गए। राहत कार्य के दौरान इन डिब्बों को खाली कराया जा रहा है।

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे का असर पैसेंजर ट्रेनों पर नहीं पड़ा, क्योंकि यह ट्रैक फ्रेट कॉरिडोर का है। दोनों मालगाड़ी ट्रैक बाधित हैं और इलेक्ट्रिक लाइन के सुधार कार्य के साथ ट्रैक क्लियर करने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories