RPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा, कई कर्मचारी SOG की रडार पर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। रिकॉर्ड रूम में घुसकर डमी कैंडिडेट से जुड़े सबूत मिटाने की कोशिश करने वाले आरपीएससी कर्मचारी मान सिंह मीणा से पूछताछ में कई और कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं। अब एसओजी ने आयोग के 7 से 9 कर्मचारियों को संदेह के दायरे में लिया है।
एसओजी के अनुसार करौली निवासी राजेश कुमार मीणा ने प्राध्यापक (इतिहास) भर्ती परीक्षा-2022 में अपनी जगह उम्मेद सिंह को डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा दिलाई थी। एडमिट कार्ड और दस्तावेजों में फोटो बदलकर परीक्षा दी गई और बाद में राजेश की सरकारी नौकरी लग गई।
नौकरी लगने के बाद पकड़े जाने के डर से राजेश मीणा ने आरपीएससी के रिकॉर्ड बदलवाने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी संपर्क आरपीएससी के यूडीसी मान सिंह मीणा से हुआ। आरोप है कि रिकॉर्ड बदलने के बदले 8 लाख रुपए की डील हुई, जिसमें 2 लाख रुपए एडवांस दिए गए।
मान सिंह रिकॉर्ड रूम में बार-बार फाइलें खंगालता नजर आया। उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं, जिसके बाद आरपीएससी ने सबूत जुटाकर फरवरी 2025 में एसओजी को सौंप दिए। जांच के बाद एसओजी ने मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आयोग के कई कर्मचारी अलग-अलग तरीकों से पेपर माफिया की मदद कर रहे थे। मामले में जांच जारी है और सबूत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
एसओजी ने भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बनने वाले 2000 से ज्यादा लोगों का डिजिटल डेटा तैयार किया है। अब तक 150 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। मुख्य आरोपी राजेश कुमार मीणा को भी गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
