राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 7 जिलों के एसपी बदले गए हैं। इनमें चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा शामिल हैं। साथ ही एक एपीओ आईपीएस को पोस्टिंग दी गई है और एक अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वहीं मनीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ एसपी से एटीएस जयपुर भेजा गया है। धर्मेंद्र सिंह को भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ का नया एसपी बनाया गया है, जबकि सागर को दौसा से भीलवाड़ा एसपी लगाया गया है।
ज्ञानचंद्र यादव को एटीएस से डीडवाना-कुचामन का एसपी बनाया गया है। रिचा तोमर को दिल्ली में आरएसी की 11वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। राजेश कुमार मीणा को टोंक से भरतपुर एसपी और पीयूष दीक्षित को एसीबी जयपुर से दौसा एसपी के पद पर भेजा गया है। रोशन मीणा अब नागौर से टोंक एसपी होंगे।
सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी केबी वंदना को आईजी सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर में पोस्टिंग दी है। वहीं लता मनोज कुमार को एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग और जन अभियोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईजी कालूराम रावत को सिविल राइट्स एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से हटाकर आईजी टेलीकम्युनिकेशन बनाया गया है। रावत पिछले दिनों बिना सूचना लंबे समय तक गैरहाजिर रहने को लेकर चर्चा में रहे थे। पुलिस मुख्यालय ने उन्हें रिकॉल नोटिस भी जारी किया था।
इसके अलावा परम ज्योति को आईजी आरएसी जयपुर, श्वेता धनखड़ को डीआईजी आरएसी जयपुर और भुवन भूषण यादव को एसीबी बीकानेर से एसओजी जयपुर भेजा गया है। गोरधन लाल सौंकरिया को एसपी कानून व्यवस्था से एसीबी जयपुर में लगाया गया है।
एडीजी पुलिस मुख्यालय हवा सिंह घुमरिया को एडीजी सिविल राइट्स एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
