राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा परिसर को आधुनिक संसदीय ढांचे के अनुरूप विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि विधानसभा में संसद की तर्ज पर एक अत्याधुनिक सेंट्रल हॉल बनाया जाएगा, जो बहुपयोगी स्वरूप में इस्तेमाल होगा। इसके लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
देवनानी ने बताया कि प्रस्तावित सेंट्रल हॉल में महापुरुषों के थ्री-डी चित्र, राजस्थान की पारंपरिक कला, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व की पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी। सत्र के दौरान यह हॉल विधायकों, विभागीय अधिकारियों और आगंतुकों के लिए विचार-विमर्श, संवाद और जलपान क्षेत्र के रूप में कार्य करेगा। इस परियोजना पर विधानसभा सचिवालय और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है।
पंचम तल पर बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
अध्यक्ष देवनानी ने विधानसभा भवन के पांचवें तल पर ऑडिटोरियम निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तुत ड्रॉइंग, लागत और निर्माण अवधि की समीक्षा की तथा यह स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर हर हाल में पूरा होना चाहिए। यह ऑडिटोरियम युवा संसद, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, सेमिनारों और सीपीए कार्यक्रमों सहित कई महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए प्रमुख स्थल होगा।
भविष्य में यदि विधान परिषद का गठन होता है तो यह ऑडिटोरियम उसके लिए भी उपयोगी रहेगा।
भवन की ऐतिहासिक सुंदरता को संरक्षित करने पर जोर
देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा भवन देश के सबसे आधुनिक और पारंपरिक वास्तुकला वाले विधान परिसर में से एक है। भवन के बाहरी हिस्से में जोधपुर और बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से बने झरोखे, छतरियां, कमानें और बारादरी इसकी विशिष्ट पहचान हैं, जबकि आंतरिक भाग जयपुर, मारवाड़, शेखावाटी और मेवाड़ की पारंपरिक कलाओं से सुसज्जित है।
अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि इस धरोहर की सुंदरता और गरिमा बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था की जाए तथा न्यूनतम व्यय में उच्च स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
