सीकर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला। कुत्ता नवजात के हाथ-पैर नोचकर अलग कर ले गया था और शव को जबड़े में दबाकर घूम रहा था। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है।
कुत्ते के मुंह में दिखाई दिया नवजात, पुलिस मौके पर पहुंची
उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आनंद नगर से सूचना मिली कि एक कुत्ता नवजात को मुंह में जकड़े हुए घूम रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात के अवशेषों को बरामद किया।
शव को सीकर केएसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
नवजात था मेच्योर, कोडक्लैंप भी लगी मिली
SHO ने बताया कि यह लड़के का मेच्योर भ्रूण है और इसके शरीर पर कोडक्लैंप भी लगा हुआ था, जिससे साफ है कि जन्म हाल ही में हुआ था। आशंका है कि पहचान छिपाने के लिए परिजनों ने नवजात को जन्म के तुरंत बाद फेंक दिया।
कुत्ते ने नवजात के दाहिनी ओर के हाथ और पैर को नोचकर अलग कर दिया था। पुलिस ने अलग हुए अंग भी बरामद कर लिए हैं।
जाट बोर्डिंग के पीछे कचरे में फेंका गया था नवजात
जांच में पता चला कि नवजात को प्लास्टिक बैग में डालकर जाट बोर्डिंग के पीछे कचरे में फेंका गया था। कुत्ता वहां से शव को खींचकर दूसरी ओर ले आया।
नवजात परित्याग का केस दर्ज, परिजनों की तलाश जारी
पुलिस ने पैदाइश छुपाने और नवजात परित्याग का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और परिजनों की तलाश जारी है।
घटना से इलाके में दुःख और आक्रोश का माहौल है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
