उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है और सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों में कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
रविवार को सीकर और टोंक में शीतलहर चली, जबकि फतेहपुर राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक सर्दी स्थिर रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाओं के चलते तेज सर्दी महसूस होगी।
पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री बाड़मेर में रहा, जबकि जयपुर में 29 और कोटा में 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के आसपास बने हल्के चक्रवाती तंत्र के कारण ठंडी हवाओं का असर फिलहाल थोड़ा कमजोर पड़ा है। इसके चलते अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
जयपुर मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
