भरतपुर जिले की वैर सीट से विधायक बहादुर सिंह कोली को बुधवार देर रात अचानक हार्ट अटैक आया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
दो महीने पहले बेटे को भी आया था हार्ट अटैक
करीब दो महीने पहले, 13 अक्टूबर को विधायक के 42 वर्षीय बेटे विजेंद्र कोली को भी कार्डियक अरेस्ट आया था। हालत बिगड़ने के बावजूद वह स्वयं स्कॉर्पियो चलाकर भरतपुर से जयपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। दो दिनों में उन्हें दो बार मेजर हार्ट अटैक हुआ था।
SMS अस्पताल में डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
विधायक कोली के PA उदल सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे अचानक सीने में दर्द उठने पर उन्हें आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने तुरंत जयपुर रेफर करने का निर्णय लिया।
रात में ही एम्बुलेंस से एसएमएस अस्पताल लाया गया, जहां उनकी ECG की गई और प्राथमिक उपचार दिया गया। वर्तमान में उन्हें कार्डियक ICU में भर्ती किया गया है और डॉक्टर लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आगे की उपचार प्रक्रिया जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तय की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
