• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 02, 2025

    राजस्थान में मौसम का कहर: दिन का तापमान गिरा 5 डिग्री, अलर्ट जारी

    मानसून की विदाई के बाद से बारिश का एक और दौर शुरू हो गया। 24 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 3 और 4 अक्टूबर को ​बारिश थोड़ी धीमी होगी।

    इसके बाद 5 से 7 अक्टूबर से फिर से तेज बरसात होगी। इस बार ये बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होगी। लगातार बरसात के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश

    पिछले 24 घंटे में जयपुर, नागौर, अजमेर, करौली, भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर के दूदू में 42MM, जोबनेर में 35, जालसू में 19, मौजमाबाद में 11 एमएम पानी बरसात।

    इसके अलावा तूंगा में 23 भरतपुर के उच्चैन में 28, अजमेर शहर में 8.6, सीकर के श्रीमाधोपुर में 13, नागौर के रियाबाड़ी में 23MM बरसात दर्ज हुई। बुधवार देर शाम हनुमानगढ़, चूरू के एरिया में भी कुछ स्थानों पर तूफानी बारिश हुई।

    दिन का तापमान औसत से नीचे आया, गर्मी से राहत

    प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से दिन के तापमान में कमी दर्ज हुई। राज्य के अधिकांश शहरों में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, जयपुर में 30.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

    Tags :
    Share :

    Top Stories