राजसमंद जिले के नेगडियां गांव में शुक्रवार सुबह लेपर्ड रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हादसे में चार वनकर्मी घायल हो गए। साथियों ने उन्हें कंधों पर उठाकर गाड़ियों तक पहुंचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। हमले के लगभग आधे घंटे बाद लेपर्ड भी खेत में मरा हुआ मिला।
रेस्क्यू ऑपरेशन रात से जारी था
गुरुवार रात गोमती-उदयपुर हाईवे पर घायल लेपर्ड दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा अधिक होने से उसे ट्रेंकुलाइज नहीं किया जा सका और वह खेतों की ओर भाग गया। रात 2 बजे तक रेस्क्यू चलता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम रातभर वहीं रुकी।
सुबह फिर दिखा लेपर्ड, जाल लेकर पहुंचे वनकर्मी
शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे दोबारा सर्च शुरू हुई। लेपर्ड झाड़ियों में छिपा था और घायल होने के कारण टीम ने उसे जाल से पकड़ने का फैसला किया। वनकर्मी पन्नालाल, हरीश लोहार, घनश्याम पूर्बिया और गिरधारी लाल जाल लेकर आगे बढ़े।
इस दौरान लेपर्ड ने पहले दो बार हमला करने की कोशिश की और तीसरी बार अचानक पीछे से झपट पड़ा। चारों वनकर्मी घायल हो गए। उन्हें तुरंत कंधों पर उठाकर गाड़ियों तक पहुंचाया गया और अनंता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन वनकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गिरधारी का इलाज जारी है।
आधे घंटे बाद मिला मृत लेपर्ड
घटना के लगभग 30 मिनट बाद टीम जब दोबारा खेत में पहुंची तो लेपर्ड मृत पाया गया। रेंजर लादूलाल शर्मा के अनुसार लेपर्ड की उम्र करीब 7 साल थी। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को नाथद्वारा स्थित लिलेरा नर्सरी भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
प्रारंभिक आशंका है कि लेपर्ड किसी बड़े वाहन की चपेट में आया हो सकता है, क्योंकि रेस्क्यू के समय उसे चलने में परेशानी हो रही थी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
