राजस्थान में कोहरे के साथ अब हल्की ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं, जिससे सर्दी का असर और बढ़ गया है। ठंडी हवाओं के चलते शेखावाटी के साथ जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर, डूंगरपुर, लूणकरणसर और नागौर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक-दो दिन राज्य में मौसम साफ बना रहेगा।
हालांकि 18–19 दिसंबर से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 19 से 22 दिसंबर के बीच कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं।
बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नागौर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर में 3.8, लूणकरणसर में 4.3 और डूंगरपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, चूरू और पिलानी क्षेत्र के अलावा नागौर और बीकानेर के आसपास भी ठंडी हवाओं का असर बना रहा। इन इलाकों में सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी एक बार फिर लौट आई है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा।
धूप तेज होने से बढ़ा अधिकतम तापमान
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो राजस्थान के अधिकांश जिलों में बुधवार को आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। इसके चलते कई शहरों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि जोधपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
