• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 22, 2026

    राजस्थान में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और लू का अलर्ट दिया

    राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार जारी है। हालांकि कई जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। जैसलमेर, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ा और कोटा समेत कई शहरों में तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है, फिर भी दिनभर तेज धूप और लू से जनजीवन प्रभावित रहा।

    मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में तेज गर्मी बने रहने की संभावना जताई है। वहीं 24 मई के बाद हीटवेव और ज्यादा गंभीर होने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में आज और कल आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी हीटवेव का असर देखने को मिला।

    मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और झुंझुनूं जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

    राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में सड़कों पर आवाजाही कम रही। वहीं कोटा में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से राहत देने के लिए सार्वजनिक वाटर कूलरों पर लोगों की भीड़ देखी गई।

    अलवर में भी दिनभर तेज गर्मी रही और तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। सीकर और जोधपुर में भी हीटवेव का असर बना रहा। तेज धूप और लू के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories